Mathura-WaterWays



जल-यातायात


Mathura - 1891


ब्रिटिश समय में दिल्ली और आगरा के बीच जल यातायात के द्वारा व्यवसाय होता था! आगरा में यह हाथी-घाट इसका केंद्र था! मथुरा में यमुना में कई जेटी (jetty) थी! (मझोली, जैन्त, वृंदावन, कोसी, छाता, कोयलाघाट आदि)
हाथरस की तरफ़ जाने वाला व्यवसायिक समान मथुरा में उतरा जाता था! मथुरा एवम् वृंदावन के बीच करीब ४० नाव रोज समान ढोती थी!

ब्रिटिश एग्ज़िक्युटिव इंजिनियर Mr. Inglis के द्वारा आगरा नहर (Agra Canal) का निर्माण १८७५ में १,७७,८७६ रुपयों की लागत से कराया! इस नहर के निर्माण का मुख्य कारण सिंचाई एवम् जल-यातायात था! आगरा नहर का उपयोग भी, यमुना नदी की तरह जल-यातायात के लिए होता था! आगरा नहर का उपयोग भी जल यातायात के लिए होता था! इसमे १८७७-७८ में २० सरकारी एवम् ७२ प्राइवेट नाव चला करती थी!

यमुना नदी एवम् आगरा नहर को जोड़ने के लिए अडिंग से यमुना तक नहर का निर्माण किया गया था! (आजकल जो कृष्णानगर का नाला है! वास्तविकता में यह नहर आगरा नहर से मथुरा तक का संपर्क थी!) यह नहर आगरा नहर को आडींग पर मिलती थी! अडिंग की आगरा केनाल से मथुरा के कुंड (भूतेश्वर कुंड, बलभद्रा कुंड और शायद पोतरा कुंड भी) के लिए जलापूर्ति थी! यह नहर अब कृष्णा नगर नाले के नाम से जानी जाती है! गणेशरा तक इसका रूप तोड़ा ठीक है! इस नहर पर कई पक्के एनी-कट अभी तक विध्यमान है! यह एनी-कट जल-प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए उपयोग में लाए जाते थे!

भूतेश्वर कुंड: श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के पीछे से रेलवे लाइन के पास तक था... अब विलुप्त है...
बलभद्र कुंड: प्रकाश नगर के रास्ते के सीधे हाथ पर है.. अभी वहाँ छोटी सी बगीची हैं!


ब्रिटिश काल में ट्रांस-यमुना (यमुना पार) के क्षेत्र की सिंचाई हेतु 'उपरी गंगा नहर' (Upper Ganga Canal) का निर्माण (आगरा नहर की तरह ही) प्रस्तावित था! परंतु ब्रिटिश अधिकारियों को इस क्षेत्र में उतना व्यवसायिक हित नही दिखा और उस निर्माण को रोक दिया गया!
Picture: Agra Canal and Ading canal Intersection at Ading
Location: http://wikimapia.org/#lang=en&lat=27.489014&lon=77.537014&z=18&m=b&show=/36822301/Agra-Canal-and-Ading-Canal-Inter-section&search=mathura



 Picture: Ading canal - Channel locks

Ading canal - channel lock -1
A channel to fill kund was linked to Ading canal. There were two locks in this channel. 1st lock was in Ganesha village and 2nd lock was opposite Jain Chaurasi.

Location:
Ading Canal Channel Lock-1

Ading canal - channel lock -2
A channel to fill kund was linked to Ading canal. There were two locks in this channel. 2nd lock was opposite Jain Chaurasi.


Picture: River Yamuna & Old Fort of Mathura

Picture: Bridge of Boats on River Yamuna - 1865


Comments

Popular posts from this blog

Christianity in Mathura

Holi Gate

Bani-Thani