Posts

Showing posts with the label waterways

Mathura-WaterWays

Image
जल-यातायात Mathura - 1891 ब्रिटिश समय में दिल्ली और आगरा के बीच जल यातायात के द्वारा व्यवसाय होता था! आगरा में यह हाथी-घाट इसका केंद्र था! मथुरा में यमुना में कई जेटी (jetty) थी! (मझोली, जैन्त, वृंदावन, कोसी, छाता, कोयलाघाट आदि) हाथरस की तरफ़ जाने वाला व्यवसायिक समान मथुरा में उतरा जाता था! मथुरा एवम् वृंदावन के बीच करीब ४० नाव रोज समान ढोती थी! ब्रिटिश एग्ज़िक्युटिव इंजिनियर Mr. Inglis के द्वारा आगरा नहर (Agra Canal) का निर्माण १८७५ में १,७७,८७६ रुपयों की लागत से कराया! इस नहर के निर्माण का मुख्य कारण सिंचाई एवम् जल-यातायात था! आगरा नहर का उपयोग भी, यमुना नदी की तरह जल-यातायात के लिए होता था! आगरा नहर का उपयोग भी जल यातायात के लिए होता था! इसमे १८७७-७८ में २० सरकारी एवम् ७२ प्राइवेट नाव चला करती थी! यमुना नदी एवम् आगरा नहर को जोड़ने के लिए अडिंग से यमुना तक नहर का निर्माण किया गया था! (आजकल जो कृष्णानगर का नाला है! वास्तविकता में यह नहर आगरा नहर से मथुरा तक का संपर्क थी!) यह नहर आगरा नहर को आडींग पर मिलती थी! अडिंग की आगरा केनाल से मथुरा के कुंड (भूतेश्वर...